भास्कर न्यूज | वर्धा (महाराष्ट्र) - News Summed Up

भास्कर न्यूज | वर्धा (महाराष्ट्र)


भास्कर न्यूज | वर्धा (महाराष्ट्र)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन के आराम के बाद सोमवार को फिर 3 रैलियां कीं। पहली रैली महाराष्ट्र में महात्मा गांधी की कर्मभूमि वर्धा में की। यहां उन्होंने हिंदुत्व के मुद्दे को उछाला। इससे पहले तक मोदी 3 दिन में अपनी 9 रैलियों में राष्ट्रवाद पर बोलते रहे थे। अब हिंदुत्व दूसरा बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है, जिसे माेदी ने एयर स्ट्राइक और पाकिस्तान के बाद उठाया है।मोदी बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस की साजिश उजागर हुई है। देश ने उन्हें सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने जिन्हें आतंकवादी कहा है, वे अब जग चुके हैं। हिंदुओं के साथ आतंकवाद जोड़ दिया, इसलिए जहां हिंदू ज्यादा हैं, वहां चुनाव नहीं लड़ सकते। इसलिए ऐसी जगह भागे हैं, जहां हिंदु कम हैं। 5,000 साल पुरानी सभ्यता पर कांग्रेस ने कलंक लगाने का काम किया है।


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2019 02:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */